राजनीतिनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

DM को पड़ा महंगा गलत CCA लगाना, JDU नेता के घर पहुंचाना पड़ा 5 हजार जुर्माना

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा के जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर को जदयू (JDU) नेता रिशु कुमार पर क्रिमिनल कंट्रोल एक्ट (CCA) लगाना भारी पड़ गया। पटना हाई कोर्ट ने इस मामले में डीएम के आदेश को निरस्त कर दिया और उनके खिलाफ 5,000 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जिलाधिकारी ने रिशु कुमार के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई की थी। हालांकि इस कार्रवाई के पीछे कोई ठोस आधार नहीं था। क्योंकि उनके खिलाफ न तो कोई प्राथमिकी दर्ज थी और न ही धारा 107 के तहत कोई मामला चल रहा था। बल्कि, उन पर तीन फर्जी सनहा दर्ज कर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई थी।

डीएम के आदेश को चुनौती देते हुए रिशु कुमार ने हाई कोर्ट में अपील की और महज सात दिनों के भीतर ही स्टे ले लिया। इसके बावजूद जब तय समय पर कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो रिशु कुमार ने अवमानना याचिका दायर कर दी। इस पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 14 फरवरी 2025 की अंतिम समय सीमा तय कर दी।

आखिरकार 13 फरवरी को डीएम की ओर से एक सरकारी कर्मचारी को रिशु कुमार के घर भेजा गया, जिसने उन्हें 5,000 रुपये का चेक सौंप दिया। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दिखाता है कि बिना ठोस आधार के किसी पर सीसीए लगाना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा