Tuesday, February 24, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी का हालः 4 माह पहले करोड़ों के खर्च से बना मखदुम तालाब की दीवार हुआ धाराशाही

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीते शुक्रवार की देर रात बिहारशरीफ नगर में एक प्राचीन तालाब की करोड़ों की लागत खर्च से महज 4 माह पहले निर्मित दीवार धाराशही हो गई।

    बिहारशरीफ स्मार्ट सिटीयह तालाब बिहारशरीफ नगर के बड़ी दरगाह स्थित मखदुम तालाब है, जिसका सौंदर्यकरण स्मार्ट सिटी के तहत किया गया था। इस काम पर करोड़ों रुपए खर्च हुए थे।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार का काम चार महीने पहले ही हुआ था। दीवार पर टाइल्स लगाई गई थी और लाइट भी लगाई गई थी। लेकिन लापरवाही के कारण दीवार गिर गई।

    लोगों का कहना है कि काम में घोर लापरवाही बरती गई है। भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। गनीमत है कि यह हादसा रात में हुआ। अगर दिन में होता तो बड़ा अनहोनी हो सकता था।

    बता दें कि सन् 1146 ईसवी में शाहजहां ने इस प्राचीन तालाब को खुदवाया था। इस तालाब की अपना अलग ही प्राचीन महत्व है।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!