अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      करायपरसुराय और बेरथू हाई स्कूल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

      करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। जिला प्रशासन नालंदा द्वारा आज करायपरसुराय प्रखंड में करायपरसुराय और बेरथू पंचायत के हाई  स्कूल खेल मैदान परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करायपरसुराय, डियावां, सांध पंचायत, बेरथू, मकरौता, मखदुमपुर, गोंन्दु बिगहा पंचायत के लोग शामिल हुए।

      Public dialogue program organized by the district administration at Karayaparsurai and Berthu High School grounds. 111इस कार्यक्रम का शुभारंभ करायपरसुराय प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, उपविकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं मंच का संचालन बीडीओ मनीकांत कुमार ने किया।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है।

      इस अवसर पर करायपरसुराय प्रखंड में विगत वर्षों से किये जा रहे विकास से संबंधित कार्यों पर आधारित एक वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड अंतर्गत किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

      पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने अपने संबोधन में आकस्मिक मदद के लिए डायल 112 के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।Public dialogue program organized by the district administration at Karayaparsurai and Berthu High School grounds. 1

      उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु जिला में एक डेडीकेटेड साइबर थाना क्रियान्वित है। साइबर क्राइम से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी इस थाना में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। थाना में महिलाओं के लिए विशेष महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था के बारे में बताया।

      उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दिया।

      Public dialogue program organized by the district administration at Karayaparsurai and Berthu High School grounds. 11उन्होंने लोगों को स्वच्छ ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा उपभोक्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी।विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-233168 पर देने को कहा गया।

      डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल का गठन एवं उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी दिया गया।जीविका दीदियों के आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलम्बन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

      सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गायित्री कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई।उन्होंने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना , कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह योजना, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह योजना, बुनियाद केंद्र की व्यवस्था तथा माता-पिता भरण पोषण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।Public dialogue program organized by the district administration at Karayaparsurai and Berthu High School grounds

      इन सभी योजनाओं के लिए पात्रता तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में एक एक कर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा असहाय महिलाओं के लिए संचालित शांति कुटिर के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जिला की ऐसी किसी भी असहाय महिला को शांति कुटिर में आवासन हेतु दूरभाष संख्या 8210843142 पर जानकारी दी जा सकती है।

      संवाद में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने करायपरसुराय प्रखण्ड मुख्यालय का अपना भवन ,विद्युत विभाग के पावर ग्रिड, करायपरसुराय के मुख्य बजार में पुलिस गस्ती लगाने सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया।

      करायपरसुराय उप मुखिया सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि 7 वर्षो से प्रखण्ड मुख्यालय का अपना भवन निर्माण का सिलसिला लम्बे समय से चलता आ रहा है। प्रखण्ड में पशु अस्पताल का निर्माण हो ताकि यहां पशु चिकित्सक अक्सर उपस्थित रहे।

      ग्रामीण दीपक कुमार ने कहा की इस जन संवाद से लोगो को योजना की जनकारी मिली हैं। इस संवाद में  प्रखंड के समस्याओं से अगवत कराया गया।ग्रामीण का समस्याओं का निराकरण किया गया।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!