नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Protest Against Corruption in Block Office Intensifies, Twenty-Point Vice Chairman Leads Movement. Allegations of arbitrariness in Nagarnausa block office; protest staged with black bands.

“नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में पारदर्शिता की कमी और मनमानी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बढ़ते असंतोष पर क्या कदम उठाता है…

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अब जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने इस मुद्दे पर विरोध का बिगुल फूंकते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अभय नंदन पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय में दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और आम लोगों के कार्य बिना लेन-देन के नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यहां के अधिकारी ही नहीं, बल्कि क्लर्क और चालक तक खुद को उच्च पदाधिकारी से कम नहीं समझते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ भी कार्यालय में सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के विरोध में उन्होंने काला पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन को चेतावनी दी।

पांडेय ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति असंतोष लगातार बढ़ रहा है और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें