परसों रात चहरदीवारी तोड़ी, कल रात संविधान निर्माता की यूं प्रतिमा तोड़ी, खानापूर्ति में जुटी प्रशासन

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव संपन्न होते ही असमाजिक तत्व उपद्रव मचा रहे हैं और पुलिस-प्रसाशन के नुमाइंदे महज खानापूर्ति करने में जुटे हैं।

Day after night the boundary wall was broken last night the statue of the framer of the constitution was broken the administration engaged in Khanapurti 2उसी का नतीजा है कि इसलामपुर थाना के वरडीह गाँव में बीते दिन असमाजिक तत्वों ने जहाँ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा स्थान की चहरदीवारी तोड़ी गई थी, वहीं बीती रात उनके प्रतिमा का सिर कलम कर दिया गया और बाबा साहेब की संविधान की शपथ खाने वाले सरकारी अमला हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

ग्रमीणों के अनुसार वरडीह गांव में एक बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरापर कुछ वर्ष पहले सरकारी जमीन में लोगों के द्वारा डा. भीम रॉव अम्वेदकर साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित किया गया था। इसके आस पास अन्य देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित इस स्थल के चारो ओर ईंट से  पक्की घेराबंदी कर दी गई थी।

ग्रामीणों के अनुसार बीते परसों रात असमाजिक तत्वों ने पहले उस घेराबंदी को तोड़ दिया। उसके बाद बीती रात संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा को भी तोड़ दिया। उनकी प्रतिमा का सर कलम कर दिया गया।

इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटे हैं। यह मामला कभी भी विस्फोटक रुप ले सकता है।Day after night the boundary wall was broken last night the statue of the framer of the constitution was broken the administration engaged in Khanapurti 3 The siege of the statue of Ambedkar Saheb the architect of the constitution was broken people were furious

 

कदम पेड़ की टहनी काटने पर भाभी-भतीजा को मार दी गोली, पटना रेफर

दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की सरेराह गोली मारकर हत्या

पुल की रेलिंग तोड़ पलटी स्कार्पियो,अस्थावां के व्यवसायी की बगौदर में मौत, युवक गंभीर

आज चंडी में नामांकन के 5वें दिन चर्चा बनी बाउंसर लेकर पहुंची सास-बहू

संविधान निर्माता अम्बेदकर साहब की प्रतिमा की घेराबंदी तोड़ी, लोगों में रोष

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker