अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी चुहरमल बाबा मंदिर के पास शव मिला, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चुहरमल बाबा मंदिर के पास एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीती रात करीब 08:45 बजे हरनौत थाना की डायल-112 पुलिस ने चंडी थाना को सूचना दी कि मंदिर के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है और उसका शव सड़क पर पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। इसके बाद मृतक की पहचान ग्राम धोरहरी थाना चंडी निवासी राकेश चौहान (पुत्र रूदल चौहान) के रूप में हुई। मृतक के भाई संजीत कुमार ने सदर अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान की।

मृतक के भाई संजीत कुमार ने इस घटना को सड़क दुर्घटना मानने से इन्कार किया और दावा किया कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने अपने आवेदन में मृतक के मित्र विरजू यादव और उनके अन्य भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।

उनके लिखित आवेदन के आधार पर चंडी थाना में कांड संख्या- 72/25 दिनांक 22.02.25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा-103(2)/61/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली है। घटनास्थल पर जांच के दौरान अहम सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद गांव धोरहरी में कुछ तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर रखा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश थी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future