शहीद दारोगा अवधेश कुमार की मनाई गई पुण्यतिथि

नगरनौसा  (नालंदा दर्पण )। नगरनौसा थाना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार के दिन नगरनौसा थाना में पदस्थापित शहीद तत्कालीन थानाध्यक्ष अबधेश कुमार का छठवीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम में शहीद दरोगा अबधेश कुमार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी।

इस मौके पर थानाध्यक्ष नारदमुनि ने कहा कि शहीद दरोगा अबधेश कुमार की पहचान एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में थी।  इनका नाम सुनते ही अपराधियों में खौफ कायम हो जाता था।

शहीद दरोगा अबधेश कुमार एक कड़े पुलिस अधिकारी के साथ साथ एक नेक दिल इंसान भी थे। वे अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आया करते थे। आम लोगों के साथ इनका मधुर संबंध था। यह अपने कर्तव्य के प्रति काफी संवेदनशील रहते थे। वे जहां जहां भी गए, अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इस मौके पर मौजूद  पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतनिधि एवं गण्यमान्य लोगों ने शहीद दरोगा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

विदित हो कि तत्कालीन थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को 17 सितंबर 15 को छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के बडीहा गांव में अपराधियों ने गोली मार दीदिया कर हत्या कर दी थी।

इस मौके पर सअनि राकेश सिंह, गणेश रॉय सहित पूरा थाना परिवार एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker