इस्लामपुर थाना में पदस्थापित पुअनि ललन सिंह की मौत

Death of Puani Lalan Singh posted in Islampur police stationनालंदा दर्पण डेस्क। इस्लामपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ललन सिंह की अचानक मौत हो गयी है। वे अरवल जिला के वंशी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखौरी बिगहा गांव के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि बीती रात पुलिस गश्ती की ड्यूटी करने के बाद जब वे घर पहुंचे तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिला पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक सब इंस्पेक्टर ललन सिंह इस्लामपुर थाना में कई वर्षों से पदस्थापित थे। वे इस्लामपुर में ही किराए के मकान में परिवार को साथ लेकर रहते थे। रात्रि ड्यूटी कर जब वे सुबह घर पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।  जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक एसआई 55 वर्षीय ललन सिंह अरवल जिला के बंसी थाना क्षेत्र के बखोरी बीघा गांव के रहने वाले थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 4 बच्चों को छोड़ गए।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker