नालंदाहिलसा

वार्ड सचिव संघ की बैठक में वार्ड सचिव के स्थायीकरण की माँग

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड वार्ड सचिव संघ के बैठक का आयोजन रविवार के दिन पंचायत भवन नगरनौसा में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सचिव जिला संघ के सचिव नरेंद्र कुमार सिंह ने की।

बैठक में संघ के मजबूती पर चर्चा करते हुए वार्ड सचिव को एकत्रित कर संघ को मज़बूती प्रदान करने व अपनी एकता को बनाए रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वार्ड सचिव के मांग के समर्थन में सहयोग एवं आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

साथ ही अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर भी आवाज बुंलद करने का निर्णय लिया है। तीन सूत्री मांगों में वार्ड सचिव का स्थायीकरण, वार्ड सचिव को सम्मानजनक मानदेय एवं वार्ड सचिव को सरकारी कर्मी के दर्जा देने का मांग शामिल हैं।

बैठक में मनोज कुमार मंटू, जय राम सिंह, अमित कुमार, पुटूश कुमार, सुभाष रविदास, दिनेश रविदास, जितरंजन कुमार, सूरज कुमार, अरविंद कुमार सहित दर्जनों वार्ड सचिव उपस्थित थे।

5 दिन बाद भी लापता नाबालिग युवती का कोई सुराग नहीं

एसडीओ ने 3 डीलर पर दर्ज कराई एफआईआर, कालाबाजारियों में हड़कंप

पिता के सामने पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला, पिता की हालत भी नाजुक

सड़क हादसा में वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

पावापुरी थाना प्रभारी के वेतन से 10 हजार रुपए काटकर किशोर न्याय निधि में जमा करने का आदेश

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।