इस्लामपुर नगर में जाम को लेकर उठी पूर्वी बाइपास निर्माण की मांग

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद के बड़ी देवी मंडप परिसर में पूर्वी बाइपास निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में बढ़ती जाम की समस्या और उसके समाधान को लेकर गहन चर्चा की गई।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस्लामपुर शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर स्कूल की छुट्टी के समय छोटे-छोटे बच्चे भीषण गर्मी में जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं। यह स्थिति न केवल आम नागरिकों बल्कि अधिकारियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस्लामपुर बाजार का विस्तार लगभग 20 किलोमीटर तक है। जिसमें पूर्वी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। पटना, गया और राजगीर जाने के लिए इन यात्रियों को मजबूरन शहर के भीड़भाड़ वाले मार्ग से गुजरना पड़ता है। जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।

बैठक में यह मांग उठी कि यदि इस्लामपुर के पूर्वी इलाके में बाइपास का निर्माण हो जाए तो शहर की सड़कों पर यातायात का भार काफी कम हो जाएगा। इससे न केवल पटना, गया और राजगीर के यात्री सीधे गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। बल्कि इस्लामपुर रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख सड़कों से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा।

बैठक में बताया गया कि इस्लामपुर पश्चिमी बाइपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन यह केवल आंशिक रूप से लाभकारी होगा। जब तक पूर्वी बाइपास नहीं बनता, तब तक शहरवासियों को पूरी तरह से जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकती।

सभी ने एकमत से पूर्वी बाइपास निर्माण की मांग को राज्य सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का संकल्प लिया और जोर देकर कहा कि जब तक पूर्वी बाइपास का निर्माण नहीं होता, तब तक इस्लामपुर के नागरिकों को राहत नहीं मिलेगी।

बैठक में समाजसेवी निबास शर्मा, भाजपा नेता महेंद्र सिंह, विजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, जदयू नेता शैलेंद्र कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद तनवीर आलम, शिवदानी पांडेय और रीतेश गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker