समस्यानालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करोड़ों खर्च के बावजूद टॉर्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन!

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में संसाधनों की भारी कमी और व्यवस्थागत खामियों ने एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की हालत को उजागर कर दिया है। इस अस्पताल में एक कैदी की हर्निया का ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की लाइट खराब हो गई। चिकित्सकों को मजबूरन टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के इस कृत्य ने व्यवस्था में सुधार के सारे दावों को उजागर कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार ओटी लाइट महीनों से खराब है। बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, अस्पताल को बेहतर बनाने और संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने ‘मिशन 60’ के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि अस्पताल में आवश्यक उपकरणों और सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस बीच टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने की घटना ने अस्पताल की खस्ताहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सरकारी दावों पर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं।

इस मामले पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो फिर ऐसे हालात क्यों हैं? विशेषज्ञों का मानना है कि संसाधनों का अभाव भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट संकेत है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार