अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित टोल पलाजा के पास शब-ए-बारात की रात सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

      बताया जाता है कि शब-ए-बारात की रात मोहम्मद असद और मोहम्मद अनस फजल राजगीर से इबादत कर अपने घर बिहारशरीफ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मोहम्मद अनस फजल और मोहम्मद असद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद फैयाज को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

      हादसा की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम सभी लोगों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर आई थी।

      इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच शब-ए-बारात त्यौहार की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। नालंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिया गया है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e5HQcroEzBo[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=anxf1UhX-D0[/embedyt]

      बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

      CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

      तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

      प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

      जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!