नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

हिलसा से भाभी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे दीपनगर के बाइक सवार को माधोपुर में ट्रक ने रौंदा, मौत

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

मृतक की पहचान 20 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है। वह दीपनगर थाना क्षेत्र के वियावनी गांव के रहने वाले अवधेश शर्मा का बेटा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी भाभी को परीक्षा दिलाने हिलसा गया था। जहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

खबरों के मुताबिक विकास अपनी भाभी के साथ हिलसा से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही माधोपुर के सुदामा चौक के पास पहुंचा, वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही विकास कुमार की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी गंभीर रुप से जख्मी हो गई।

इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।