नालंदाबिहार शरीफ

जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े संवेदनशील मामलों की सुनवाई की

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज भूमि विवाद से संबंधित 4 संवेदनशील अलग-अलग मामलों की सुनवाई की।

राजगीर अंचल के प्रहलाद उपाध्याय बनाम अकबर शाह से संबंधित मामले में अंचलाधिकारी राजगीर तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को तलब किया गया।

सिलाव अंचल के प्रवीण तमोली  बनाम दिलीप तमोली के बटवारा से संबंधित मामले में थाना प्रभारी को आदेशित कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदित करने को कहा गया।

बिहार शरीफ अंचल के राजबल्लभ सिंह बनाम अर्जुन कुमार से संबंधित मामले में मापी के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई कर भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहारशरीफ को प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निदेश दिया गया।

बिहार शरीफ अंचल के सोहडीह  के रागिब पाश बनाम राजाराम पासवान  से संबंधित मामले में अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ को स्थल निरीक्षण कर चहारदीवारी के निर्माण के लिए स्पष्ट नक्शा के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

सुनवाई में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, जिला राजस्व शाखा प्रभारी, अंचलाधिकारी बिहार शरीफ तथा वाद से संबंधित विभिन्न पक्षकार उपस्थित थे।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।