Homeअपराधदोस्त ने ही किया था स्कूल संचालक का अपहरण, मांगी थी 30...

दोस्त ने ही किया था स्कूल संचालक का अपहरण, मांगी थी 30 लाख फिरौती

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के समस्ती गांव के समीप जमीन देखने के बहाने दोस्त ने ही बुलाकर स्कूल संचालक वाल्मीकि कुमार पटेल का अपहरण कर 30 लाख फिरौती की मांग की।

नवादा जिला के मीर बिगहा निवासी संचालक की पत्नी ने मीरा कुमारी ने इस संबध में दीपनगर थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आईं और छापेमारी शुरू कर दी। बढ़ते पुलिस के दविश के कारण बदमाशों ने उसे गिरियक थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के समीप छोड़कर फरार हो गया ।

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि जमीन देखने के बहाने बुलाकर उसके दोस्त व सात अन्य साथियों ने समस्ती गांव से अपहरण कर भागलपुर और बांका की जंगल में ले जाकर रखा। पहले तो 30 लाख की मांग की बड़ी आरजू मेहनत करने के बाद 8 लाख पर बात बनी। बदमाशों ने उसके पॉकेट में रखे 50 हजार और 10 हजार फिंगरप्रिंट के जरिए निकाल लिया।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसबीएम एकेडमी के संचालक को उनके ही दोस्त सौरभ कुमार व अन्य ने मिलकर 10 जुलाई को अपहरण कर लिया था।

डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में उनकी पत्नी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई पुलिस दबिश के कारण  शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद और शिक्षक को अपने दोस्तों के ऊपर नफरत देखा जा रहा है।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें