अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

युवती ने खुद रची अपहरण की साजिश, मोबाइल ऐप से ऐसे खुला राज

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना पुलिस ने अगवा हुई 19 वर्षीया युवती को गुरुवार को बरामद कर लिया। अपहृता को पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पीछे स्थित विनोद प्रसाद के मकान से बरामद  किया ।

नूरसराय के दरुआरा निवासी युवती पिता ने 11 जुलाई को पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अगवा होने के बाद बेटी ने कॉल कर बताया है कि उसे एक कमरे में बंद कर रखा गया है।

मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और तकनीक का इस्तेमाल कर अपहृता को बरामद कर अपहरण के पर्दा पर से राज हटाया।

डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था। वह खुद को छिपाकर मोबाइल ऐप की मदद से आवाज दबलकर अपने पिता से एक रुपए की मांग कर रही थी। इसके लिए उसके पिता ने ही प्रेरित किया था ।

दरअसल आरोपी से युवती के पिता से रुपए के लेन देन का विवाद चल रहा था । इसी कारण पिता ने यह साजिश रची। पुलिस की पकड़ में आने से बाद दोनों अपनी गलती मान रहे हैं।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।