दहेजलोलुपों ने जहर देकर मां-बेटी-बेटा को एक साथ मार डाला,सास गिरफ्तार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के चकपर गांब में ससुराल वालों दवारा दहेज के चलते माँ, बेटी और बेटा को एक साथ जहर देकर जीबन लीला समाप्त कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

खिदरसराय थाना के सेखा विगहा गांब निवासी सालीग्राम पासवान ने बताया कि अपनी बेटी ज्ञानती देवी की शादी वर्ष 2015 में इसलामपुर थाना के बडाय चकपर गांब में गुडडू पासवान के साथ किया था। शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। जिसके लिए वे आए दिन अरजु मिनत करते चले आ रहे थे।Mother daughter son died by giving poison to dowry lovers all three bodies recovered mother in law arrested 2

सालीग्राम के अनुसार इसी बीच उनकी बेटी से एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ। जिसमें 1 वर्ष की पुत्री स्नेहा कुमारी और दो वर्ष का पुत्र संजना कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि दहेज के चलते ससुराल वालों ने उनकी बेटी और नाती-नतनी को जहर दे दिया। जिसमें बेटी की मौत घर पर हो गया और नाती नतनी का मौत एक चिकित्सा केंद्र मे इलाज के दौरान हो गया है।

इस सबंध मे थाना में पति, समेत आठ लोगो के खिलाफ थाना मे मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तीनों मृत क शव को बरामद कर लिया गया है। मृतका मां का पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर असपताल भेज दिया गया है और इस मामला के आरोपी सास कौशिल्या देवी को गिरपतार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों को धर पकड़ करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

सांसद कौशलेन्द्र ने संसद में उठाई राजगीर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने की माँग, क्योंकि…

वायु प्रदूषण एवं खेत की उर्वरता के लिए पुआल से बनेगा बायो-चारकोल

चंडी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए धन-बल की शतरंज पर मचा घमासान

चंडी थाना के बोधी बिगहा गाँव के नावा खंधा के पइन में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

हिलसा व्यवहार न्यायालय ने मूर्ति तस्करी के दोषी को दी तीन वर्ष की कैद

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!