अपराधतकनीकनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

कतरीसराय पुलिस की तत्परता से अपहरण का शिकार युवक 6 घंटे में बरामद

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बादी मोड़ के समीप हुए अपहरण की घटना में पुलिस की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। 25 वर्षीय सोनू कुमार पिता स्व. ललन मिस्त्री, जोकि नालंदा जिले के बादी गांव के निवासी हैं। उन्हें चार अज्ञात अपराधियों ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल समेत अगवा कर लिया था। घटना उस समय हुई, जब सोनू अपने ननिहाल नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोरहीपुर गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे।

घटना के दौरान सोनू कुमार अपनी रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बादी गांव की ओर आ रहे थे। तभी शाम करीब 7 बजे बादी मोड़ के पास राज्य हाईवे 71 पर एक चारपहिया वाहन में सवार चार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जबरन रोका और अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने सोनू को अपने वाहन में बिठाया और उनकी मोटरसाइकिल भी साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनू के भाई सूरज कुमार ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। शिकायत मिलने के बाद कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए अपहृत युवक की खोजबीन शुरू की और घटना के छह घंटे के भीतर सोनू कुमार को उनकी मोटरसाइकिल समेत कतरी मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने सोनू कुमार को जबरन अपने वाहन में बैठाया था और उनके साथ उनकी मोटरसाइकिल भी ले गए थे। पुलिस ने गंभीरता से इस मामले पर कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित वापस लाने में सफलता पाई। फिलहाल अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस उनके पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार