Effect of severe heat: मक्का की बाली में नहीं लगे दाने, किसानों में मायूसी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी की मार (Effect of severe heat) से चार सौ बीघे में लगी मक्के की बाली में दाने नहीं लगे हैं। इससे मक्का उत्पादन किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनमें भारी मायूसी देखी जा रही है। यहां करीब चार सौ बीघा से अधिक खेतों में लगी मक्के की बालियों में दाने ही नहीं लगे हैं। किसानों की मेहनत के साथ पूंजी भी डूब गयी है।

कैला पंचायत के किसान संजीत कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, भुषण राउत, मिथलेश कुमार आदि ने कहा कि उन लोगों ने खेतों में गरमा मक्के की फसल लगायी थी। लहलहाती फसल और बालियों को देखकर किसान गदगद थे। जब फसल तैयार हुई और बालियां तोड़ने गए तो दाने ही नहीं थे। यह देख किसानों का कलेजा कांप उठा। फसल चौपट होने पर किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य सह कैला पंचायत के उप मुखिया जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रखंड में गरमा फसल में मकई की फसल ही लगाते है। खेती के बूते ही किसानों का घर-परिवार का गुजारा होता है। जमा पूंजी और कर्ज लेकर किसानों ने खेतों की थी। फसल चौपट होने से उनके समझ विकट स्थिति बन गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार