एकंगरसराय थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 गुम मोबाइल धारकों को सौंपे

करीब 1.93 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गुम एवं चोरी हुए 12 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल कीमत 1,92,991 रुपए आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हिलसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 (इस्लामपुर) कुमार ऋषिराज ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइलों की खोज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सहायता और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से यह सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना में दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें