नालंदाहादसाहिलसा

मारुति कार की टक्कर से यूं धाराशाही हुआ बिजली पोल, चालक रेफर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के खुदागंज हुलासगंज मुख्य मार्ग जहानावगीचा गांव के पास विजली लाइन की पोल से मारुती टकरा गया। जिसमें चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

Electricity pole collapsed due to collision with Maruti car driver referredग्रामीणों ने बताया कि खुदागंज वाजार के उपेंद्र के पुत्र गौरव कुमार अपनी मारुति कार से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था कि अनियंत्रित होकर वाहन सडक किनारे पोल से जा टकरायी। इस उपरांत वाहन दामु अहर में जा पलटी। जिसके कारण वाहन झतिग्रस्त हो गया। सिमेंट का पोल भी टूटकर झतिग्रस्त हो गया। एक तार पेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना को लेकर आस पास मे अफरा तफरी का महौल बन गया। लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पाते ही पुलिस ने घटना का जायजा लिया और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए घायल को विशेष इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।