Thursday, February 12, 2026
अन्य

    खाद को लेकर किसानों का बवाल, सड़क जाम, पुलिस को पीटा, दारोगा जख्मी, 25 महिला और 50 पुरुष पर एफआईआर

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को परेशान किसानो ने हंगामा किया और नगर के केवी तिनमुहानी के पास सडक जाम कर दिया।

    किसानों का कहना है कि खाद भंडारण व खाद विक्रेताओं के पास खाद है। लेकिन पदाधिकारियों की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी करने की नियत से दुकान बंद रखता है और प्रशासन चुपचाप रहता है। खाद नहीं मिलने से खेतों में लगी धान का फसल बर्बाद हो जायेगा। जिसके कारण किसानों का माली हालत खराब हो जायेगा। खाद उपलव्ध करवाने की मांग को लेकर किसान व किसान वर्ग की महिलाओं ने इसलामपुर नगर के केवी तिनमुहानी को जाम कर दिया।

    वैसे ही प्रशासन दल-बल के साथ पहुंचकर जाम हटवाया। तब जाकर आधा घंटा पर जाम हटी। किसानो ने हंगामा कर प्रशासन से युरिया खाद भंडारण दुकान से खाद उपलब्ध करवाने का मांग किया।

    इस दौरान दारेगा उमेश प्रसाद यादव ने पुलिस वल के साथ किसानो खाद की दुकान पर खाद दिलवाने के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन खाद दुकान वंद था।और खाद लेने वाली महिला और पुरुष की लम्वी लाइन सडको किनारे लगा था।

    किसानों ने कहा कि एक से दो वोरा खाद लेने के लिए सडको पर लाइन लगाना पडता है। फिर भी जरुरत के मुताबिक नही मिल पाता है।

    इधर दारोगा जलंधर मंडल ने बताया कि खाद की दुकान के पास काफी भीड़ लगी थी। इस दौरान एक टृक्टर पर लदा खाद रास्ते से गुजर रहा था। जिस खाद को लुटने का  प्रयास करने का विरोध करने पर कुछ भीड मे शामिल असमाजिक तत्वो के लोगों ने डंटा चला दिया। जिसके दौरान चेटिला होकर भी खाद से भरा ट्रैक्टर को सुरक्षित वरामद कर लिया गया है।

    इधर, क्षेत्र के किसानों के कुछ किसानों का कहना है कि दुसरा जगह से कई किसान मिलकर ट्रैकटर से 90 वोरा खाद खेतों मे लगी धान फसल में बोने के लिए मंगवा रहे थे कि पुलिस ने  ट्रैक्टर पर लदा खाद को पकड लिया है।

    वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभुषण पासवान ने बताया कि खाद की किल्लत है और इस क्षेत्र में 43 खाद की दुकान मे 4 दुकान में खाद है। जिस दुकान से पुलिस प्रशासन के मौजुदगी में किसानों के बीच खाद वितरण करवाया जायेगा। इसकी सुचना थाना को दिया गया है।

    वहीं थानाधयझ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पर लदा खाद समेत ट्रैक्टर को वरामद किया गया है। हंगामा कर प्रशासन के साथ अभद्र व्यावहार मारपीट करने वाले 25 महिला व 50 अज्ञात पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबन की जा रही है।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    2 COMMENTS

    Comments are closed.

    आपकी खबरें