जरा मंदिर के पास भीषण हादसा: 3 की मौत,1 गंभीर

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर में एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। 

Fierce accident near Zara temple in Rajgir Bus crushed 4 people riding bikes 3 killed 1 serious 1एक अज्ञात बस ने बाइक पर सवार चार लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार राजगीर के जरा मंदिर और मनियार मठ के पास एक बाइक पर सवार चार लोग कहीं जा रहे थे। इसी बीच बिहारशरीफ से गया आ रही एक बस ने बाइक में टक्कर मार उन्हें कुचलते निकल गई।

आसपास के लोगों को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी एवं घायल एक व्यक्ति को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

समाचार प्रेषण तक मृत तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker