नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर मलमास मेला के दौरान थियेटर में नर्तकियों के बीच मारपीट

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर मलमास मेला में आई डांसर के बीच सड़क पर मारपीट की घटना हुई है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो राजगीर मलमास मेला के अंदर लगाए गए थिएटर कैंपस का है।

दरअसल, राजगीर में एक महीने तक चलने वाले मलमास मेला का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्घाटन किया था। इस मेले में तरह तरह से स्टाल के साथ साथ लोगों के मनोरंजन कि भी खास व्यवस्था है।

इस बार के मलमास मेला में तीन थियेटर लगाए गया हैं, जिसमें पांच सौ से भी अधिक महिला डांसर को बुलाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरमाइशी गाने पर नर्तकियों के नाच गाने से प्रसन्न होकर कुछ लोग नर्तकी को पैसा दे रहे थे इसी दौरान पैसे लेने के होड़ में नर्तकियों के बीच तकरार शुरू हो गई।

तकरार के बाद दोनों नर्तकियों का गुट आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट शुरू होते ही भगदड़ मच गई।

इस मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं इस घटना को लेकर मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि समझ नही आता सरकार थिएटर का आयोजन क्यों कर रही।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »