नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नालंदा DEO पर भारी साबित हो रही है इस स्कूल की पूर्व प्रभारी HM

नालंदा दर्पण डेस्क। विगत दो महीने से नालंदा जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा रहुई प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सोसंदी में नवपदस्थापित प्रधानाध्यापक को प्रभार देने का मामला नहीं सुलझ रहा है। विद्यालय की पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुजंता कुमारी की अपनी अड़ियल रवैये पर कायम है।

पूर्व प्रधानाध्यापिका न तो जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश को मान रही है और न प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का उन्हें भय है। नतीजतन जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा पदस्थापित प्रधानाध्यापक उदित नारायण को अब तक विद्यालय का प्रभार नहीं मिल सका है। यहां तक कि उन्हें अलग रजिस्टर बनाकर विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी पड़ रही हैं।

बता दें कि नालंगा जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा 14 मार्च 2024 को जिले के 257 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी गई थी। प्रधानाध्यापकों के द्वारा उसके एक दो दिन बाद ही पुराने विद्यालय को छोड़कर नए विद्यालय में पदभार ग्रहण किया गया था।

उसी समय मध्य विद्यालय सोसंदी में भी शिक्षक उदित नारायण प्रधानाध्यापक बनकर 16 मार्च को अपना योगदान दिया। लेकिन विद्यालय की पूर्व पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुजंता कुमारी के द्वारा उन्हें प्रभार नहीं दिया गया।

उसके बाद प्रधानाध्यापक उदित नारायण के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक गुहार लगाई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार के द्वारा रहुई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस मामले में कई बार फटकार भी लगाई गई, लेकिन इस मामले में अब तक कुछ नहीं हो सका।

पूर्व प्रधानाध्यापिका द्वारा नए प्रधानाध्यापक को विद्यालय का प्रभार नहीं देने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रहुई के द्वारा उन्हें 4 अप्रैल को पत्र भेज कर विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नए प्रधानाध्यापक को सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया था।

इस पत्र का भी उनपर कुछ असर नहीं दिखा। आखिर विवश होकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 8 अप्रैल को उन पर रहुई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि इस मामले में रहुई थाने के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दिया प्रभार सौंपने का निर्देशः प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रहुई के द्वारा एक बार फिर 18 मई को पूर्व प्रधानाध्यापिका सुजता कुमारी को पत्र भेज कर 24 घंटे के भीतर विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नए प्रधानाध्यापक को सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी पूर्व प्रधानाध्यापिका पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पत्र का प्रभाव पड़ता है अथवा पूर्व की भांति सुजंता कुमारी प्रभार नहीं देने के अपने निर्णय पर अडिग रहती हैं। हालांकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा यह भी हिदायत दिया गया है कि यदि उन्होंने 24 घंटे के भीतर प्रभार नहीं दिया तो उनके निलंबन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.