इंस्टाग्राम पर युवती का वायरल वीडियो बना छात्र की मौत की वजह

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर के शिवपुरी मोहल्ला में किराए के कमरा में रह रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो का वायरल होना है।

खबरों के अनुसार मृतक छात्र सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। वह शिवपुरी मोहल्ला में कियाए के कमरे में रहता पढ़ाई कर रहा था।

मकान मालिक द्वारा इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

इस मामले में लहेरी थाना पुलिस के घटना स्थल से एक सुसाइ़ड नोट मिला है, जिसमें उसने एक युवती पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। पुलिस उसी आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

सुसाइड नोट राहुल ने यह लिख छोड़ा है कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में लड़की के परिवार एवं पुलिस के द्वारा उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है।

मृतक के चाचा के अनुसार तीन दिन पहले एक युवती ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो अपलोड करने की शिकायत थाना में की थी। इस मामले में थानाध्यक्ष ने युवक को थाना में बुलाकर पूछताछ की थी। जिसके बाद युवक मानसिक रूप से दबाव में था। उसी दबाव की वजह से युवक ने खुदकुशी की है।

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

जानें डिग्री कॉलेजों में कब से कैसे शुरु होंगे पार्ट-2 और पार्ट-3 की परीक्षा

एक माह बाद भी फर्जी नगर शिक्षक को नहीं ढूंढ पाई है पुलिस

निगरानी ने फर्जी नियोजित शिक्षक के खिलाफ थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!