हर्ष फायरिंग का फिर वीडियो वायरल, कतरीसराय पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

बिहार शरीफ (तालिब / नालंदा दर्पण)। बिहार में जश्न शादी, जीत या फिर किसी अन्य समारोह का हो, हथियारों की नुमाइश आम बात हो गई है।

ऐसे में सवाल उठना लाजमि है कि सरकार हथियार का लाइसेंस खुद की सुरक्षा के लिए देती है या इसकी नुमाइश कर ग्रामीणों में भय दिखाने के लिए है।

ताज़ा मामला नालंदा ज़िले के कतरीसराय थाना क्षेत्र क़तरडीह गांव के RJD नेता उदय सिंह का है, जो नए घर के गृह प्रवेश के जश्न में अपने बेटे के साथ खुलेआम हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जो सरासर ग़ैरकानूनी हैं।

हालांकि अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो की हकीकत क्या है। इसका ज़िम्मेदार कौन है? क्या सरकार और प्रशासन ऐसे लोगों पर सख़्ती बरतेगी या फ़िर इस तरह के मामलों में कोई अप्रिय घटना घटेगी तो फ़िर संज्ञान लेगी और कारवाई के नाम काग़ज़ी खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में दबा देगी?

आज कल  ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी जगहा लोग हथियार लहराते है। कुछ तो अपना दबदबा कायम करने के लिए सभी के सामने हर्ष फायरिंग करते है। मगर कुछ लोग इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर देते है।

सबसे बडी बात कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कानून व्यवस्था पर तरस आता है कि वीडियो सभी के पास पहुंच जाता है, मगर इसके बाद भी कतरीसराय थाना की पुलिस कार्रवाई करने में धीमा गाति अपना लेती है। अनुसंधान के नाम पर खानापूर्ति करने में भी पीछे नहीं रहती है।

राजगीर में पदस्थ कार्य. अभियंता के ठिकानों पर विशेष निगरानी टीम की छापामारी जारी

प्रेमिका ने नौकरी लगते ही शादी से इंकार करने पर प्रेमी को चप्पल से धूना, मामला पहुंचा थाना

देखिए दनियावां रेलवे फाटक कर्मी की लापरवाही, टली बड़ी दुर्घटना

पटना से दो दिन बाद सपरिवार लौटे तो देखा कि पंखा से लटका हुआ है पुत्र का शव

बस से कुचलकर बालक की मौत के बाद मुआवजा को लेकर बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा जाम

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker