पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घंटा तक लहराता रहा पिस्टल, 4 घंटा बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुई बाजार में एक युवक ने दिनदहाड़े पुलिस पर फायरिंग कर दी। बीरबल साव का पुत्र शंकर कुमार नामक युवक, जो बदमाश है, वह तीन घंटे तक छत पर चढ़कर हथियार लहराता रहा। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन शंकर ने आत्मसमर्पण से इन्कार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा पुरानी रंजिश का परिणाम था। बीरबल साव का अपने भाई बिहारी साव के साथ एक पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें बिहारी साव की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह झगड़ा तब भड़का था, जब डेढ़ महीने पहले लुधियाना में बीरबल के बेटे राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई थी। जिसमें उसके चचेरे भाई का हाथ हो सकता है।

हालांकि, लुधियाना से आई पुलिस रिपोर्ट में नशे की वजह से मौत की बात सामने आई थी। लेकिन इस रिपोर्ट ने परिवार के शक को शांत नहीं किया और दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा।

रविवार को झगड़े की सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पहुंची। शंकर ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान पुलिस ने शंकर को समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने पुलिस की किसी भी बात को नहीं माना।

बढ़ते खतरे को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस बुला ली और सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में ऑपरेशन शुरू किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शंकर को अंततः घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद किए।

साथ ही शंकर के पिता बीरबल साव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच घटनास्थल पर नालंदा के एसपी भारत सोनी भी पहुंचे और पूरे इलाके में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार शंकर ने पुलिस पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker