Home इस्लामपुर यहां PK के इंतजार में कार्यकर्ताओं की फटी रह गई आंखें

यहां PK के इंतजार में कार्यकर्ताओं की फटी रह गई आंखें

Here the workers were wide-eyed waiting for PK
Here the workers were wide-eyed waiting for PK

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) के इस्लामपुर आगमन की सूचना ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ा दी थी। शनिवार को इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के एकंगरसराय स्थित एसएस एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसभा के बाद प्रशांत किशोर का इस्लामपुर नगर में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

इसके बाद उन्हें स्थानीय मंदिरों में देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर नवादा के लिए रवाना होना था। लेकिन अचानक इस्लामपुर के कार्यक्रम को रद्द कर उनके बिहारशरीफ होते हुए नवादा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करने की खबर ने कार्यकर्ताओं के बीच मायूसी छा दी।

शनिवार की सुबह से ही इस्लामपुर में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता प्रशांत किशोर के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। सड़कों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए, और कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशांत किशोर की जनसभा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात इस क्षेत्र में जनसुराज पार्टी की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था।

हालांकि एकंगरसराय में जनसभा समाप्त होने के बाद अचानक इस्लामपुर के कार्यक्रम को रद्द करने की सूचना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। प्रशांत किशोर ने बिहारशरीफ के रास्ते नवादा की ओर प्रस्थान कर लिया। जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच निराशा का माहौल बन गया।

कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही अपने नेता के दर्शन और उनके विचार सुनने के लिए उत्साहित थे। लेकिन कार्यक्रम रद्द होने से उनकी उम्मीदें टूट गईं।

प्रशांत किशोर के इस्लामपुर न आने और कार्यक्रम रद्द होने की वजह से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह निर्णय समय की कमी या यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव के कारण लिया गया हो सकता है।

वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक कमजोरी या संवाद की कमी से जोड़कर देखा। स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इस स्थिति को संभालने और लोगों के बीच पैदा हुए असंतोष को कम करने की कोशिश में जुट गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version