Home खेल-कूद Hero Hockey Asia Cup-2025: 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में...

Hero Hockey Asia Cup-2025: 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होगा

Hero Hockey Asia Cup-2025 Tournament will be held in Rajgir from 29 August to 7 September
Hero Hockey Asia Cup-2025 Tournament will be held in Rajgir from 29 August to 7 September

राजगीर (नालंदा दर्पण)। खेल जगत में एक बड़ी खुशखबरी आई है! राजगीर खेल विश्वविद्यालय परिसर में ‘हीरो एशिया कप-2025’ (Hero Hockey Asia Cup-2025) का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट भारतीय हॉकी के लिए एक नया मुकाम साबित होगा और बिहार राज्य को भी अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में एक अहम स्थान मिलेगा।

इस आयोजन को लेकर हाल ही में हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू बिहार में हॉकी के विकास और इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इस समझौते के तहत हॉकी इंडिया और बिहार खेल प्राधिकरण मिलकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करेंगे और इसे दुनिया भर में एक यादगार आयोजन बनाने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

‘हीरो एशिया कप-2025’ के दौरान राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस टूर्नामेंट से न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत में हॉकी के प्रति उत्साह और प्यार को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा इस आयोजन के द्वारा बिहार के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी एक नया जीवन मिलेगा और यहां के युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version