Friday, February 13, 2026
अन्य

    हिलसा व्यवहार न्यायालय ने मूर्ति तस्करी के दोषी को दी तीन वर्ष की कैद

    नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिकंदर पासवान ने भगवान बुद्ध की मूर्ति की तस्करी के आरोपी को 3 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

    खबरों के मुताबिक चंडी थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव निवासी धर्मवीर कुमार अष्ट धातु से बने भगवान बुद्ध की मूर्ति का तस्करी कर रहा था।

    इसकी सूचना मिलने के बाद दिनांक 31 अक्टूबर 2010 की शाम 7:30 बजे पुलिस ने धर्मवीर प्रसाद के घर से छापामारी करके चोरी की गई भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की थी।

    इस संबंध में चंडी थाना कांड संख्या 241/ 2010 के आलोक में धर्मवीर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

    इस मामले से संबंधित जीआर 1357/ 2010 में सुनवाई के दौरान प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी सिकंदर पासवान ने आरोपी को धारा 414 भादवि में 3 साल का सश्रम कारावास एवं ₹1000 का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

    जुर्माना नहीं देने पर 1 माह का अतिरिक्त सजा काटना होगा। इस मामले में अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी राजीव कुमार ने अभियोजन पक्ष की ओर से बहस किया।

    टक्कर बाद जलकर राख हुई बाइक-कार, छात्र की मौत, बड़ा भाई गंभीर

    अब कैसे होगा भोज-भात, थर्मोकोल हुई प्रतिबंधित, निकाली जागरुकता रैली

    खुले में शौच के दौरान दो सगे भाई की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

    अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, आधा दर्जन जख्मी

    चिकित्सक की लापरवाही से बालक की मौत, पुलिस ने शव को बिहारशरीफ भेजा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!