हिलसाः डीसी राजीव रजंन ने गांव के युवक को सरेआम गोली मारी, पत्नी लड़ रही चुनाव

हिलसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में आज सोमवार को चुनावी रंजिश में पंचायत प्रत्याशी के पति और डिप्टी कमिश्नर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर की पत्नी पंचायत चुनाव लड़ रही है और युवक के परिजनों ने उसको समर्थन नहीं दिया है। इस कारण घटना को अंजाम दिया गया है।

यह वारदात हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में घटी है। घायल युवक का परिवार निवर्तमान मुखिया का समर्थक हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी फिलहाल फरार है।

गोली मारने का आरोप वित्त विभाग में सलाहकार के पद पर कार्यरत डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन पर लगा है।

लोगों का मानना है कि जख्मी युवक मनीष कुमार और उसके परिजनों ने डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रेखा रंजन को समर्थन नहीं दिया है। घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।

इधर, घटना के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण है। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई है। उनके घर पर भी छापेमारी की गई। वह फरार हो गए हैं।’

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!