हिलसा DSP ने 6 SHO को लेकर टॉप-10 अपराधी समेत 3 आरोपी को पकड़ा

नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा अनुमंडल के टॉप-10 अपराधकर्मी में शामिल अंशु गोप को दो अन्य सहयोगी विपिन यादव और कैजू गोप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि नालंदा पुलिस अधीक्षक निर्देश पर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने चिकसौरा थाना क्षेत्र से छापेमारी कर लौटने के दौरान करायपरसुराय थाना अन्तर्गत ग्राम चौकी हुड़ारी निवासी कुख्यात अपराधकर्मी अंशु यादव उर्फ अंशु गोप जो रंगदारी, मारपीट, फायरींग एवं पुलिस पर हमले के कई कांडो में वांछित और अनुमंडल के टॉप 10 क्रिमिनल की सूची में शामिल था, उसके गाँव में होने की सूचना मिलते ही छापेमारी कर  अंशु गोप पिता जितन गोप, विपिन यादव पिता रामप्रवेश प्रसाद यादव, कैजु गोप पिता बुट्टा गोप को धर दबोचा। सभी प्राथमिकी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है, जिनके विरूद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस छापामारी दल में हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर, करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नगरनौसा थानाध्यक्ष नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनी सिह, चंडी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, चिक्सौरा थानाध्यक्षक्ष उमाशंकर मिश्रा,  पुअनि धनंजय यादव, पुअनि दिलीप कुमार मंडल, पुअनि राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महिला/पुरूष सशस्त्र बल आदि शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_0LXaUKeSmk[/embedyt]

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!