प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा उत्पाद अधिनियम कोर्ट और अधिवक्ता भवन का पटना HC के निरीक्षी जज ने किया शुभारंभ

यह उद्घाटन समारोह न केवल हिलसा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह स्थानीय न्याय प्रणाली को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अधिवक्ता भवन और उत्पाद अधिनियम न्यायालय के शुरू होने से नालंदा जिले में न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है...

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में एक ऐतिहासिक क्षण देखा गया, जब पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा ने उत्पाद अधिनियम न्यायालय और नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा लगभग 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता भवन का उद्घाटन लाल फीते और दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ चौधरी, कई अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में अधिवक्ता भवन को न्याय का मंदिर करार देते हुए अधिवक्ताओं से इसे स्वच्छ और सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल विश्राम स्थल नहीं है, बल्कि इसे संवाद और सहयोग के माध्यम से न्याय प्रणाली को और मजबूत करने के लिए उपयोग करना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय के लिए आए लोगों के साथ सौम्य व्यवहार करने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ ने हरिजन उत्पीड़न अधिनियम से संबंधित न्यायालय और परिवार कोर्ट की स्थापना की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने बताया कि हिलसा सिविल कोर्ट में वर्तमान में केवल एक सब जज कोर्ट कार्यरत है। जबकि सब जज के क्षेत्राधिकार वाले लगभग 1900 सिविल मामले लंबित हैं। उन्होंने रिक्त सब जज पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की। न्यायमूर्ति सिन्हा ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

उद्घाटन समारोह से पहले अधिवक्ता संघ ने न्यायमूर्ति सिन्हा का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। समारोह का संचालन अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि मंच की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा ने की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हिलसा अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तिवारी, हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, चिकसौरा थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती, थरथरी थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा सहित विभिन्न थानों की पुलिस बल मौजूद रही।

इस अवसर पर न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय, रघुवंश नारायण, हेमन्त कुमार, शोभना स्वेतांकी, अभिजीत राय, निशांत रंजन, दिवाकर राम, दीपक कुमार यादव, अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार, अनुराग कुमार, सरोज कुमार, बंदना मधुकर, प्रमोद कुमार पाण्डेय, आशीष नारायण, विक्रम महासचिव युगल प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार रौशन, ललन प्रसाद, मनोरंजन सिंह, आर्यन आर्क, अमिनेष इंद्रजीत चक्रवर्ती, अनिल कुमार, गौरव प्रकाश, दिलीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, राम राज प्रसाद, संजय कुमार, अमरेंद्र नाथ विश्वास, सुरेंद्र प्रसाद, प्रियंका रानी, मितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.