गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहिलसा

हिलसाः नदहा में युवक को जिंदा जलाया, ग्रामीणों का बवाल, पुलिस ने की 6 राउंड फायरिंग

हिलसा (नालन्दा दर्पण)। नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में शुक्रवार की देर संध्या एक व्यक्ति को जिंदा जला कर मार डाला गया। मृतक की पहचान नदहा गांव निवासी रामदीप राम के 36 वर्षीय पुत्र वीरेश कुमार के रूप में किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार नदहा गांव निवासी राम दीप राम के 36 वर्षीय पुत्र वीरेश कुमार। जिसे उसके कुछ अज्ञात लोगों ने खन्धे में ले जाकर जलाकर मार डाला।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वीरेश कुमार पटना में रहकर झाझरिया चलाता था। होली के छुट्टी में घर पर आया हुआ था। घटना के कारण अब तक नहीं पता चल पाया है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस नदहा गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कई पुलिसकर्मी के घायल हो गए। भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस को छह राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ युवकों ने 35 साल के वीरेश राम को घर बुलाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद तेजाब डालकर उसे जिंदा जला डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

वारदात के बाद नदहा गांव में भारी तनाव है। आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे। हालांकि बाद में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि डीएसपी को मौके पर भेजा । जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है |

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के अनुसार युवक की एसिड से जलाकर हत्या की गई है। क्योंकि युवक के शरीर का चमड़ा जला है। हत्या कर शव को फेंके जाने के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित होकर आरोपी के घर पर हमला बोल दिया था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

One Comment

  1. कड़ी से कड़ी सजा दी जाए हिलसा में जो हुआ उसने ना दवा गांव का

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker