आनंद विहार से राजगीर के लिए होली स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल और ठहराव

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आगामी होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार (दिल्ली) से राजगीर के लिए स्पेशल ट्रेन (04069/04070) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 07, 11, 14 और 18 मार्च 2025 को आनंद विहार से राजगीर और राजगीर से आनंद विहार के बीच संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 04070 आनंद विहार से रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में 04069 राजगीर से रात 11:30 बजे खुलेगी। इस ट्रेन का महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, बिहार शरीफ जंक्शन पर होगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी कोच लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। जिससे लोग आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

हर साल होली पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को टिकट न मिलने या भारी भीड़ की समस्या से जूझना पड़ता है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार