उपरावां मैदान में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, तेजप्रताप यादव और आलोक मेहता करेंगे शिरकत

नालंदा दर्पण डेस्क। एक ओर जहां सूबे में घुड़दौड़ प्रतियोगिता विलुप्त होती जा रही है, वहीं बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ऊपरावा गांव के मैदान में हर साल जनवरी माह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन की परंपरा जारी है।

इस बार भी यहां 28 जनवरी को घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव और शिक्षा मंत्री आलोक मेहता के द्वारा किया जायेगा।

इस आयोजक लोभी यादव ने बताया कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन विगत चार सालों से होता आ रहा है। जिसमें बिहार समेत कई राज्यों के घुड़सवार भाग लेते हैं।

इस प्रतियोगिता को लेकरअभी से घुड़सवारों का आना शुरू हो गया हैं और इस मैदान में अपना ट्रायल देना शुरू कर दिया है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ को बढ़ावा देना है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!