नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

नालंदा दर्पण डेस्क। मंडल कारा बिहारशरीफ से कैदी भागने के मामले के 72 घंटे बीतने के बाद भी कैदी का सुराग ढूंढ़ पाने में पुलिस-प्रशासन विफल रही है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने तीन होमगार्डों को सेवामुक्त कर दिया है। जबकि, जेल अधीक्षक, जेलर समेत पूरी टीम पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।

अब जेल में कुछ नई संरचनाओं का भी निर्माण किया जाएगा। इसके बाहरी आवरण को अभेद्य किला के रूप में स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। जिस जगह से कैदी फरार हुआ है, उस स्थान पर की दीवार की संरचना का निर्माण इस कदर कराया जाएगा, कि घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

बता दें कि मंगलवार की सुबह रस्सी के सहारे दीवार फांदकर हत्या का एक आरोपित बिहारशरीफ मंडल कारा से फरार हो गया था।

तीन होमगार्ड जवानों को बुलाया गया वापसः इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवान नरेश पासवान, मदन प्रसाद, शिवेन्द्र प्रसाद को वापस बुला लिया गया है। डीएम तीनों को सेवामुक्त करने की तैयारी में हैं।

इसी तरह, प्रभारी जमादार व वार्ड इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। जेल अधीक्षक, प्रभारी जेलर समेत सभी कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है।

बिना किसी की मदद के कैसे भाग गया कैदी: यह सवाल उठा रहा है कि बिना किसी मदद के 18 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी जेल से कैसे भाग निकला। बेडशीट व गमछे की रस्सी बरामद की गयी है।

सवाल यह भी है कि दीवार के ऊपर रस्सी पकड़ने वाला कौन था। बिना किसी की मदद के रस्सी की मदद से दीवार पर चढ़ना मुमकिन नहीं है।

चर्चा तो यह भी है कि तीन कैदियों ने भागने का प्रयास किया था। भाग भी गये थे। बाद में दो को पकड़ लिया गया। शायद इसी वजह से अधिकारियों को काफी देर बाद घटना की जानकारी मिली। हालांकि, इस की पुष्टि किसी ने नहीं की है।

दीवार पर कंटीला तार लगाने का दिया था प्रस्ताव:  सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगस्त में जेल की सुरक्षा ऑडिट हुआ था। दीवार को 18 फीट से बढ़ाकर 21 फीट करने की मांग की गयी थी। भवन प्रमंडल के अधिकारियों ने जांच के बाद कहा था कि दीवार काफी पुरानी है। इसे 18 फीट से 21 फीट नहीं की जा सकती है। 18 फीट ऊंची दीवार पर तीन फीट कंटीला तार लगाने का प्रस्ताव दिया गया था।

क्या था मामला: रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में यू-ट्यूबर हराधन कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद हत्या के आरोप में बिन्द थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने प्रेम-त्रिकोण में हत्या करने का आरोप लगाया था। वह नवंबर से ही जेल में बंद था और मंगलवार की सुबह वह जेल की दीवार फांदकर भाग निकला।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KahXEq1mf-0[/embedyt]

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future