पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

नालंदा दर्पण डेस्क। रहुई थाना क्षेत्र इलाके के कायपुर गांव में अपने ही पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी है।

पत्नी घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे पति ने घर से पाचीटाडा गांव के पास बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार पत्नी को उसके पति के द्वारा ही गोली मारी गई है। अंधेरा होने के कारण पति गोली मारने के बाद वहां से आसानी से अपराधी फरार हो गया।

इस वारदात की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा गंभीर हालत में महिला को उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं गंभीर रुप से जख्मी सोनी देवी ने गोली मारने का आरोप अपने ही पति शिवबालक यादव के ऊपर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पिस्तौल की नोक पर नाबालिग युवक-युवती का पकड़ुआ विवाह, जबरन डलवाया सिन्दूर

विषाक्त बारात भोज खाने से दर्जनों बीमार, दूल्हा अकेले शादी जाकर रचाई

तेल्हाड़ा में ट्रैक्टर से कुचलकर घोसी के युवक की मौत, दनियावां में इसलामपुर की महिला की मौत

तेलमर थाना पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चौकीदार का सर फटा, 4 गिरफ्तार

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 6 माह पहले भतीजे की पीट-पीट कर दी थी हत्या

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!