Home नालंदा भाजपा की सरकार बनी तो बिहार में बनेगा सीता माता का भव्य...

भाजपा की सरकार बनी तो बिहार में बनेगा सीता माता का भव्य मंदिर

rajgir woman bjp meeting 2नालंदा दर्पण डेस्क। आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन धर्म स्थल राजगीर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो राम मंदिर के तर्ज पर बिहार में भी मां जानकी सीता माता का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

सूबे में पूर्ण शराबबंदी पर चुटकी लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले तो नीतीश कुमार ने बिहार के 11000 शराब की दुकान खुलवाकर लोगों को शराबी बनाया और फिर पूर्ण शराबबंदी का ढकोसला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज खुलेआम शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो भू माफिया शराब माफिया और बालू माफिया या तो नेपाल भागेंगे या तो गया में इनका पिंडदान किया जाएगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kGffItEE3HE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

error: Content is protected !!
Exit mobile version