चंडी प्रखंड के इस पंचायत में धनकुबेर मुखिया प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण में मतदान 15 नबंबर को होना है। फिलहाल दीपावली और छठ की खुमारी के बाद पंचायत चुनाव में आज हम चर्चा करेंगे महकार पंचायत की।

चंडी प्रखंड के सुदूर महकार पंचायत में धनकुबेर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला के आसार दिख रहा है। लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

महकार पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां से शिवेंद्र कुमार निर्वतमान मुखिया हैं। फिर से अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं।

जबकि पिछले चुनाव में मामूली वोटों से चुनाव हार जाने वाले प्रत्याशी कुमार अजय सिन्हा उर्फ मुन्ना फिर से चुनाव मैदान में हैं।

वहीं अभिमन्यु कुमार भी अपनी खास मौजूदगी दिखा रहें हैं। पंचायत के लोगों की मानें तो उन्हें इस चुनाव में कमतर न आंका जाएं। वह किसी का भी खेल बिगाड़ सकतें हैं या फिर नबंर एक पर भी हो सकतें हैं।

निवर्तमान मुखिया शिवेंद्र प्रसाद का कहना है कि उन्होंने पंचायत में विकास की गंगा बहा दी है। वहीं विरोधी निवर्तमान मुखिया के विकास कार्यों की धज्जियां उड़ा रहें है। निवर्तमान मुखिया के गांव से ही उनके विरोधी उनपर हावी है।

इधर जनता भी आर पार के मूड में दिख रहीं है। सात निश्चय योजना में काम के दावे तो बहुत किये जा रहें हैं। लेकिन आंकड़े कुछ और गवाही दे रहे हैं।

 

2 COMMENTS

Comments are closed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार