खेल-कूदनालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

इंडिया हॉकी टीम ने राजगीर ग्लास ब्रिज का लुत्फ उठाया

राजगीर (नालंदा दर्पण)। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रही इंडिया हॉकी टीम को आज नालंदा जिला प्रशासन द्वारा प्रसिद्ध राजगीर ग्लास ब्रिज का भ्रमण कराया गया। खिलाड़ियों ने इस मौके का भरपूर आनंद उठाया और ट्रॉफी के साथ ग्लास ब्रिज पर फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।

गौरतलब है कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं।

ग्लास ब्रिज पर इंडिया हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने प्राकृतिक सौंदर्य और शानदार संरचना का लुत्फ उठाया। खिलाड़ियों ने बिहार सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

इस तरह की गतिविधियां न केवल खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करती हैं, बल्कि बिहार के पर्यटन को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मददगार साबित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार