खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

RTI के तहत मिली सूचना, बीपीएससी TRE-1 में बिहारी फिसड्डी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-TRE 1 को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। इस परीक्षा में सफल पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों में दूसरे प्रांत के निवासी आवेदकों की संख्या अधिक है।

सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत वांछित सूचना उपलब्ध कराने के संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग पटना के प्रशाखा पदाधिकारी सह लोक सूचना पदाधिकारी ने विज्ञापन संख्या-26/2023 के तहत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग 1-5 सामान्य परीक्षाफल उपलब्ध कराया है।

प्रदत सूचना के अनुसार उक्त प्रतियोगिता परीक्षा की सामान्य वर्ग 1-5 के परीक्षाफल में कुल चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या-7949 है। जिसमें दूसरे राज्यों के कुल चयनित पुरुष अभियर्थियों की संख्या-3909 है।

वहीं, सामान्य वर्ग 1-5 के परीक्षाफल में कुल चयनित महिला अभियर्थियों की संख्या-17,795 है। उनमें दूसरे राज्यों के कुल चयनित महिलाओं की संख्या-10,112 है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.