जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 6 माह पहले भतीजे की पीट-पीट कर दी थी हत्या

नालंदा दर्पण डेस्क।  सिलाव थाना क्षेत्र में एक जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वे देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहे थे कि तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक सिलाव-मेयार पथ पर शुक्रवार की देर शाम केसरी बिगहा मोड़ के पास अपराधियों ने 40 वर्षीय जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार उर्फ मानो की गोली मार कर हत्या कर दी।JDU leader shot dead nephew was beaten to death 6 months ago 1

स्थानीय पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र बाइक से अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने केसरी बिगहा मोड़ के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक की बाइक घटनास्थल पर ही गिरी हुई मिली।

इससे पहले 14 अप्रैल 2021 को शैलेन्द्र कुमार उर्फ मानो के भतीजा मंटू कुमार की अपराधियों ने दिनहदाड़े पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इसमें भी केसरी बिगहा के लोग शामिल थे।

मृतक के भतीजे हत्याकांड के कुछ अभियुक्त अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। इस कारण बचे हुए अभियुक्तों के घर की कुर्की भी की गयी थी। इसके बाद अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव दहल उठा है।

अभी पहले के मर्डर को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि अचानक से दोबारा उस परिवार के मुखिया को ही अपराधियों ने निशाना बना लिया।

मृतक की पत्नी रेखा देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई महेश प्रसाद चुनावी रंजिश में हत्या की बात बता रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनका भाई बाइक से मोटर बनाने सिलाव बाजार आए थे। पहले भी बदमाशों ने अंजाम भुगतने का धमकी दी थी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!