अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

चोरों के निशाने पर ज्वेलरी शॉप, 6 लाख के जेवर समेत CCTV हार्ड डिस्क भी उड़ाए

नालंदा दर्पण डेस्क। सूबे के मुखिया सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस ज्वेलरी शॉप में हो रही चोरियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल साबित है।  

खबरों के मुताबिक अब नूरसराय बाजार अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। साथ ही चोरों ने सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी साथ लेते गए।

पीड़ित दुकानदार दीपक कुमार के मुताबिक नूरसराय बाजार स्थित वे अपनी सरदार ज्वेलर्स नामक को रात करीब दस बजे बंद कर अपने घर चले गए। अगले दिन दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के अंदर सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं और अलमारी-तिजोरी टूटा पड़ा है।

दुकानदार की मानें तो चोर छत के सहारे दुकान में घुसे और अलमारी-तिजोरी से करीब 6 लाख रुपए मूल्य के जेवर चोरी हुई है। चोर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ लेते गए।

चोरी हुए सामानों में सोने का टॉप्स, सोने का बेसर, चांदी के पायल, बिछिया, सीकरी, बाला,कटोरा, चम्मच, ग्लास, झुनझुना, कजरौटी समेत अन्य सामान शामिल है।

बता दें कि जिले के प्रायः थाना क्षेत्रों में ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात आम बात हो गई है और पुलिस कहीं भी गंभीरता से कोई कार्रवाई करती नहीं दिखती है। वहीं प्रायः ज्वेलरी शॉप वाले भी कानूनी पचड़ों की वजह से 5-6 लाख की चोरी बताते हैं, लेकिन उनके दुकान से 10-20 लाख रुपए मूल्य की सामग्री चोरी होती है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »