नगरनौसाअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायफल-कट्टा और 18 कारतूस के साथ 3 दहशतगर्द धराए

गुप्त सूचना पर सलेमपुर गांव में छापेमारी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सलेमपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान एक रायफल, एक देशी कट्टा, अठारह ज़िंदा कारतूस और एक बिन्डोलिया बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार के घर अवैध आग्नेयास्त्र छुपाकर रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से एक देशी कट्टा, एक रायफल, 18 ज़िंदा कारतूस और एक बिन्डोलिया बरामद की गई।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुड्डू कुमार की निशानदेही पर राजीव कुमार और किशोर प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों का उपयोग इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने और आम लोगों को डराने-धमकाने के लिए कर रहे थे, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई और इनके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।

इस सफल छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सअनि मुकेश कुमार, सअनि विमल कुमार तिवारी, सअनि रमेश प्रसाद, सअनि धर्मेंद्र यादव, सिपाही अनिकेत कुमार, दिनेश कुमार, काजल कुमारी और राज कुमार की अहम भूमिका रही।

स्रोतः नालंदा दर्पण डेस्क के लिए नगरनौसा से अजनबी भारती की रिपोर्ट

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.