नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

जाम की समस्या से त्रस्त है कतरीसराय बाजार, प्रशासन मूकदर्शक

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। स्थानीय कतरीसराय बाजार इन दिनों जाम की समस्या से त्रस्त हो गया है। विडम्बना यह है कि घंटों जाम की समस्या से आमजन उलझे रहते है, वहीं स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ रहता है।

बता दें कि कतरीसराय बाजार काफी संकीर्ण ग्रामीण बाजार है। दुकानदार भी अपने सामान को प्रदर्शित के लिए दुकान के बाहर फुटपाथ पर लगा देते हैं। वहीं मोटरसाइकिल वाले अपनी मोटरसाइकिल को सड़क पर लगा कर खरीददारी करने के लिए चले जाते है। जिससे आए दिन जाम घंटों जाम लगा रहता है। इससे आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

हद तो तब हो जाता है, जब दुकानदार बड़े-बड़े ट्रक को दिन में ही बाजार में लगा कर अपने सामान को उतारते है। इससे जाम की समस्या घंटों आए दिन लगा रहता है। इससे आने जाने वाले राहगीरों तथा खरीददारी करने वालों की कठिनाई बढ़ जाती है। वहीं इस जाम की समस्या से स्थानीय प्रशासन अंजान बना रहता है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »