नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

सीएम नीतीश कुमार के गांव तक बिकती है शराब, शराबबंदी हटाने की मांग

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव में शराब बिकती है। यह आरोप जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लगाया है। इस दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से शराबबंदी हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर बिहार में शराबबंदी नहीं हटी तो सरकार डूब जायेगी।

दरअसल नालंदा के कई इलाकों में आरसीपी सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई और लोगों से मिलते हुए भी दिखे।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगाह करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं हटायी गई तो इस सरकार को ले डूबेगी।

उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव में ही शराब बिकती है। फिर भी कहते हैं कि शराबबंदी सफल है।

उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जितना भी दावा कर लें उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने स्पस्ट कहा कि 2024 में जदयू का सुफड़ा साफ हो जायेगा।

बता दें कि जबसे आरसीपी सिंह का जदयू से नाता टूटा है तबसे लगातार सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पर हमलावर हैं। कुछ महीने पहले आरसीपी सिंह ने जदयू को एक डूबता हुआ जहाज भी बताया था। साथ ही कहा जो भी कार्यकर्ता जदयू को छोड़ना चाहते हैं वह इस डूबते हुए जहाज को छोड़ सकते हैं।

उस समय उन्होंने कहा था मेरी छवि को खराब करनी की साजिश रची जा रही है। मेरे खिलाफ कई अनर्गल आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल आरसीपी सिंह न ही किसी दल में शामिल हुए हैं न किसी पार्टी बनाने की घोषणा की है। लेकिन वे लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्या भी सुन रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।