LPG supply: राजगीर में पाइपलाइन से अडानी रसोई गैस की आपूर्ति शुरू

LPG supply: Supply of 'Adani' cooking gas started through pipeline in Rajgir

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर के नई पोखर में पाइपलान से रसोई गैस की आपूर्ति (LPG supply) शुरु कर दी गई है। आईओएजी (इंडियन ऑयल अडानी गैस प्रा. लि.) की इस सेवा का उद्घाटन नालंदा-गया जियोग्राफिक एरिया हेड लोकेश कुमार द्वारा किया गया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पीएनजी यानि पाइप्ड नेचुरल गैस ईको फ्रेंडली गैस है। जो सबसे स्वच्छ, सस्ता और पर्यावरण अनुकूल ईंधनों में शुमार है। जो सीधे उपभोक्ताओं की रसोई तक आपूर्ति के लिए पाइप कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित तौर पर पहुंचाया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह गैस हवा से भी हल्का होता है। जो लीकेज के दौरान हवा में घुलनशील होने के कारण आग लगने का खतरा न के बराबर होता है। सीजीएस (सिटी गैस स्टेशन) सह प्लांट की स्थापना सिलाव में की गई है। जहां से डीआरएस (डिस्ट्रिक्ट रेग्यूलेशन स्टेशन) द्वारा वॉल्व चेंबर्स के माध्यम से घरों के रसोई तक पाइपलाइन से यह गैस आपूर्ति की जा रही है और हर एक किमी पर एक वॉल्व चेंबर्स का सेटअप लगाया गया है। जिसमें उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सिलाव में पिछले साल 2023 के सितंबर माह से और नालंदा विश्वविद्यालय में इसी साल के फरवरी माह से पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं राजगीर के पटेल नगर तथा अशोक नगर में इस साल के मार्च महीने में 80 घरों को पाईप लाईन कनेक्शन से जोड़ा गया है। जिसकी संख्या अब सौ हो चुकी है। हफ्ता भर में इसे बढ़ाकर 150 कनेक्शन तक कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजगीर शहर में वर्ष 2024 के अंत तक एक हजार घर को गैस पाइप लाइन से जोड़ने का हमारा लक्ष्य है। वहीं बिहारशरीफ कारगिल चौक से देवीसराय चौराहा तक पाईप लाईन बिछाया जा चुका है। वहां से अस्पताल मोड़, भैंसासुर, धनेश्वर घाट इत्यादि लोकेशन तक इस साल के दिसंबर तक लगभग दो हजार घरों के रसोई तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति को सुचारू कर दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस दौरान आईओएजी के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रह्लाद कुमार, डिप्टी मैनेजर ओशिन रंजन, सीनियर इंजिनियर विकास कुमार तथा गैस कर्मियों में सुधीर उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.