Home गाँव-जवार खेत की जुताई समय टूट कर गिरा LT बिजली तार, करंट से...

खेत की जुताई समय टूट कर गिरा LT बिजली तार, करंट से दो सगे भाई की मौत

LT power wire broke and fell while plowing the field, two brothers died

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस समय एक बड़ी दर्दनाक खबर इस्लामपुर थाना क्षेत्र से आई है, जहां सकरी गांव में खेत की जुताई करने के दौरान LT बिजली तार टूटकर गिरने से 2 सगे भाई की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिरजु प्रसाद (49) और बिनोद प्रसाद (45) के रुप में हुई है। दोनों सकरी गांव निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र है।

बताया जाता है कि दोनों भाई धान रोपने के लिए खेत जुताई कर रहे थे कि खेत के उपर से गए बिजली का एलटी तार अचानक टूटकर बिरजू प्रसाद के शरीर पर गिर गया। इस दौरान बिरजु को बचाने गए विनोद प्रसाद भी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन राजेन्द्र प्रसाद ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय इस्लामपुर थाना में लिखित शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी है। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version